मोगा : मोगा के कोटकपूरा बाईपास के पास फुले वाला से जालंधर जा रही टमाटर से भरी पिकअप ट्रक का अचानक टायर फट गया और संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर पलट गई। हादसे के कारण सड़क पर टमाटर बिखर गए।
इसके बाद मोगा समाज सेवा सोसायटी के नेता मौके पर पहुंचे और चालक को पिकअप से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और फायर ब्रिगेड की मदद से बिखरे टमाटरों को सड़क के किनारे करवाया। हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस हादसे में पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस और समाज सेवी संस्था की मदद के बाद यातायात खुलवाया गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
