बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नेलमंगला टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शातिर अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को निशाना बनाया. शातिर अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को लूटने का नया तरीका खोज निकाला है. दुकान पर भीड़ होने के दौरान आरोपी आए और यूपीआई ठीक करने के बहाने मोबाइल फोन ले लिया और एक रुपए ट्रांसफर कर दिया और कहा कि ठीक है, सर्विस हो गई है. इतना कह कर चले जाते हैं और दुकानदारों को लाखों की चपत लगा रहे हैं. ऐसे में फोन-पे और गूगल-पे का इस्तेमाल करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है.
शातिर अपराधियों ने पैसा कमाने का एक नया तरीका खोज निकाला है. वे यूपीआई ठीक है या नहीं, यह कहकर लोगों को चंद सेकंड में लूट रहे हैं. बेंगलुरु शहर और ग्रामीण इलाकों में ऐसी घटनाएं हुई हैं. वे किराने का सामान, मसाले और पैसे के लेन-देन वाली दुकानों को निशाना बना रहे हैं. ऐसे में फोन-पे और गूगल-पे का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों को सावधान रहने की जरूरत है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad