सौरभ शर्मा को किन भाजपा नेताओं का संरक्षण? क्या जांच एजेसियां दबाव में कर रही काम? हेमंत कटारे ने उठाए सवाल

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा आज दिन भर चर्चा में रहे। पहले दोपहर को उनके सरेंडर होने की खबर सामने आई, एक घंटे बाद ही कहा गया कि वकील द्वारा सौरभ शर्मा के सरेंडर करने का आवेदन दिया गया है। इस पर कोर्ट विचार करेगी और हो सकता है कि कल सौरभ शर्मा कोर्ट में पेश हो सकता है। फिलहाल सौरभ शर्मा से जुड़ी हर एक जानकारी पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सौरभ शर्मा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। सवाल करते हुए कहा कि सौरभ शर्मा को

हेमंत कटारे ने कहा कि सौरभ शर्मा जिसे पूरे मध्य प्रदेश की पुलिस तलाश रही है, आज  मुझे विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है सौरभ शर्मा कोर्ट के अंदर आता है आवेदन लगाता है चला जाता है, ये जांच का विषय है। क्यों जांच एजेंसियां उसे गिरफ्तार भी नहीं कर पाती हैं। यदि वास्तव में यह बात सही है तो यह बेहद चिंता का विषय है। आखिर किन भाजपा नेताओं का संरक्षण मिल रहा है ? आखिर जांच एजेसियां निष्पक्षता के साथ जांच कर भी रही है या नहीं।

हेमंत कटारे ने एक बार फिर भूपेंद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपनी नोटशीट के जरिए सौरभ शर्मा की फर्जी नियुक्ति करवाई थी। क्या अभी भी उसी तरीके से सौरभ शर्मा को बचाया जा रहा है ? क्या भाजपा नेताओं का एजेंसियों पर दबाव है। क्या इसमें भाजपा के नेता संलिप्त है ? मामले को संज्ञान में लेकर कोर्ट को जांच करना चाहिए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry