सौरभ भारद्वाज पर रेड बेमतलब, AAP बेतुके आरोपों से नहीं डरती…प्रियंका कक्कड़ का BJP पर हमला

दिल्ली

आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की रेड को लेकर आम आदमी पार्टी का भाजपा पर हमले जारी है. अब पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी कहा कि रेड की टाइमिंग गौर करने वाली है. उन्होंने कहा कि जिस समय के केस का हवाला दिया जा रहा है, उस समय तो सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे. प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि 2025 के भारत को पॉजिटिव राजनीति की जरूरत है. आज दुनिया तरक्की कर रही है और हम अभी भी शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि नकली डिग्री वालों की खबर से ध्यान भटकाने के लिए सौरभ भारद्वाज पर ईडी रेड करवाई गई है. मुद्दा सिर्फ इतना था कि सोमवार को पूरा देश यह जानना चाहता था कि पीएम की डिग्री कब सामने आएगी? सौरभ भारद्वाज पर आरोप बेतुके हैं, जो ना जनता के सामने टिकेंगे और कोर्ट में तो बिल्कुल भी नहीं टिकेंगे.

आरोप लगाने वालों ने FIR भी दर्ज नहीं की

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि 2016, 2018-19 और 2021 में 31 अस्पतालों को दी गई मंजूरी में गड़बड़ियां हैं, ये लोग एफआईआर तो दर्ज करते नहीं, प्रेस रिलीज के जरिए आरोप लगाते हैं. इसी से पता चलता है कि ये आरोप कितने बेतुके हैं. मंजूरी तो सिर्फ मंत्री दे सकता है.

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सौरभ भारद्वाज 2023 में स्वास्थ्य मंत्री बने हैं, उनसे पहले सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य मंत्री थे, जिन्हें तीन साल तक जेल में रखकर प्रताड़ित किया गया, उनके परिवार को तंग किया गया, उनका नाम खराब किया गया और नतीजा यह निकला कि सीबीआई अब उनके मामलों में एक-एक करके क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर रही है.

भाजपा शासन में दिल्ली की हालत खराब

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि आप गर्व के साथ कहती है कि हम इकलौती पार्टी हैं, जिसने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर ऐसा काम किया कि भाजपा की नींद उड़ गई. भाजपा को सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की राजनीति और खरीद-फरोख्त आती है. दिल्ली में सात महीनों में भाजपा ने ऐसी दुर्दशा कर दी है कि छह-छह घंटे के पावर कट हो रहे हैं, हर जगह जलभराव है, एम्स जैसे संस्थान में पानी भर गया.

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि आप इन बेतुके आरोपों और भाजपा की बदले की राजनीति से बिल्कुल नहीं डरेगी. थोड़ा ध्यान दिल्ली और देश की गवर्नेंस पर दीजिए. दुनिया तरक्की कर रही है और हम अभी भी बुनियादी सुविधाओं के लिए लड़ रहे हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry