मोहाली के गांव सोहाना में गत शाम एक 3 मंजिला इमारत गिर गई थी। इस दौरान कई व्यक्ति मलबे के चीने दब गए। इसमें से कई लोगों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मलबे से 2 लोगों के शव मिले हैं। आज अंबाला के रहने वाले 28 वर्षीय युवक अभिषेक का शव मलबे में से निकाला गया है। वह युवक ट्रेनिंग के लिए जिम आया था और ये हादसा हो गया।
वहीं बीते दिन हिमाचल की रहने वाली दृष्टि वर्मा का शव मलबे से निकाला गया था। वह इस इमारत में बने पी.जी. में रहती थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक परविंदर सिंह ओर गगनदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। एन.डी.आर.एफ. और फौज द्वारा रेस्क्यू ऑप्रेशन जारी है। वहीं कहा जा रहा है कि मलबे में अभी भी 2 लोग दबे हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार इस ईमारत की बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर जिम था। वहीं पहली मंजिल पर ट्यूशन सैंटर और दूसकी मंजिल पर पी.जी. था। इस इमारत की बेसमेंट में खुदाई की जा रही थी जिस कारण ये नीचे गिर गई। इस घटना से इलाके में चीख पुकार मच गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad