”सॉरी मेरी जान… युवक का Status देख उड़े होश, तीन महीने पहले हुई थी लव मैरिज

पंजाब

अबोहर : अबोहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, यहां के नानक नगरी की गली नंबर 4 में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने मरने से पहले अपनी पत्नी के साथ खिचवाई हुई एक तस्वीर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई और लिखा कि ”सॉरी मेरी जान, मेरी लाडो, गुडबाय। मैं प्यार नहीं कर सका, मुझे माफ कर दो।”

बता दें कि करीब 3 महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी और वह नानक नगरी में वह किराए के मकान में रह रहा था। उसके घर की निचली मंजिल पर रहने वाले रवि कुमार ने बताया कि वह अपना फोन चला रहा था कि अचानक उसने मोहित का स्टेटस देखा। मोहित का स्टेटस देख उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इसके बाद रवि ने अपने भाई के बुलाया और वह दोनों मोहित के घर के पास गए तो उन्होंने उसे फोन लगाया पर उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो मोहित का शव पंखे से लटक रहा था।

उन्होंने आगे बताया कि मोहित ने करीब 3 महीने पहले लव मैरिज की थी और उसकी पत्नी भी उसके साथ रहती थी। कुछ दिन पहले उसकी सास उसकी पत्नी को ले गई थी। इसके अलावा उनके बीच और क्या बात हुई, इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी पप्पू राम ने बताया कि शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है और जांच के दौरान जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *