भोपालः छतरपुर के सिटी कोतवाली थाने पर हमले के बाद आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर अब देशभर में सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी नेता मध्यप्रदेश सरकार को निशाने पर रखकर लगातार बयान दे रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने विपक्षी नेताओं के बयान का जवाब दिया है। सीएम यादव ने कहा कि क़ानून का जो उल्लंघन करेगा, क़ानून उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई करेगा। सरकार का काम समाज में शांति फैलाना है। सरकार असामाजिक तत्वों से निपटने में सक्षम है।
इमरान प्रतापगढ़ी ने कही थी ये बात
राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ ने एक्स पर छतरपुर की घटना का जिक्र करते हुए लिखा, ”भाजपा सरकार की मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रत का एक और उदाहरण देखिये, मध्य प्रदेश के छतरपुर में मुख्यमंत्री के इशारे पर हाजी शहज़ाद के घर को ज़मींदोज़ कर दिया,जी दुनिया भर में सबका साथ – सबका विकास का नारा लगाते फिर रहे हैं और उनकी राज्य सरकारें बहाना तलाश कर मुसलमानों का घर तोड़ रही हैं, संविधान की शपथ लेने वाली मोदी सरकार इस बुलडोज़र के नीचे हर दिन संविधान को कुचल रही है। जल्द ही इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाऊंगा”।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
