सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आदिवासी बाहुल्य विकासखंड घंसौर के अंतर्गत बिनोरी घाट पर मंगलवार की देर रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं दो की हालत गंभीर है जिनको जबलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग सवार थे और दूसरी बाइक पर दो लोग थे बिनोरी घाट के पास दोनों बाइक टकरा गईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,यहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। घंसौर थाना पुलिस का कहना है कि इस हादसे में घायल लोगों में धर्मेंद्र, धनराज ,देवी सिंह ,गोविंद और नीलेश शामिल हैं। दुर्घटना के कारण का अभी पता लगाया जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
