लुधियाना : राजगुरु नगर स्थित सिंधी बेकर्स पर गोलियां चलाने के मामले में अहम खबर सामने आई है। सूत्रों से खबर मिली है कि फायरिंग करने वाले जगमीत सिंह उर्फ मीता ने इस वारदात को अंजाम देकर विदेश में बैठे गैंगस्टर दविंदरपाल सिंह गोपी लाहोरिया का अहसान चुकाया है। बताया जा रहा है कि गोपी लाहोरिया से मीता ने कई बार पैसे लिए थे। इसके चलते उनसे गोपी की बात मान कर गोलियां चलाई थी। मीता ने खुलासा किया कि उसे हवाई फायरिंग करने के लिए भेजा गया था। गोपी लाहोरिया उसे वॉट्सएप पर फोन करता था। वही अब पुलिस द्वारा पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मीता को लाहोरिया से किसने मिलवाया और वह किसके जरिए उसे पैसे देता था।
बता दें कि 28 अगस्त को राजगुरु नगर स्थित सिंधी बेकर्स पर एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। इस दौरान सिंधी बेकर्स के मालिक का बेटा नवीन घायल हुआ था। इसके बाद मोगा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद फायरिंग करने वाले आरोपियों को काबू किया था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad