उत्तर प्रदेश के संभल से अजीबोगरीब लव स्टोरी सामने आई है. यहां दो बच्चों की मां ने 20 साल छोटे प्रेमी से शादी कर ली. पति को जब इसकी भनक लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. वो उसे कहता रहा कि चलो घर चलते हैं. मैं तुम्हें माफ कर दूंगा. मगर बीवी नहीं मानी. उसने कहा- मैं तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगी. अब से यही मेरा पति है. इसी के साथ मैं और मेरे दोनों बच्चे रहेंगे.
जानकारी के मुताबिक, दो बच्चों की मां का 20 साल छोटे युवक से अफेयर चल रहा था. उसने कई दफे प्रेमी संग संबंध बनाए और फिर एक दिन अपनी दोनों बच्चियों को लेकर उसी के घर मुरादाबाद के छजलैट पहुंच गई. यही नहीं महिला ने उम्र में काफी छोटे उस युवक से शादी भी कर ली. बाद में पति उसे खोजते-खोजते अपनी मां के साथ वहां पहुंचा तो अपनी पत्नी का रूप देखकर दंग रह गया. पत्नी की मांग में सिंदूर तो था, मगर किसी और के नाम का.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad