ससुराल से वापस आ रहे पति-पत्नी पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब

बरनाला : बरनाला में पति-पत्नी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि बरनाला के बस स्टैंड रोड पर ससुराल से घर वापस आ रहे युवक और उसकी पत्नी पर एक कार में सवार होकर आए 3 नाकाबपोश व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें युवक गुरनाम सिंह पुत्र सुच्चा सिंह के कंधे पर गोली लगी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित गुरनाम सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर ससुराल से वापस आ रहा था। इस बीच अचानक एक कार उनके सामने आकर रुकी। कार में बैठे 3 नाकाबपोश व्यक्तियों ने उन पर फायरिंग  शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उसके कंधे को छू कर निकल गई। लेकिन गोली का छर्रा लगने से वह घायल हो गया है। इस दौरान मौके पर उसके दोस्तों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित ने पुलिस को इस मामले में गहराई से जांच करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले संबंधी थाना सिटी-1 बरनाला एसएचओ कुलजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आज उन्हें इस मामले में जानकारी मिली। पीड़ित गुरनाम के ब्यानों के आधार पर मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में गरहाई से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *