बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लड़के का नाम गुरफान खान है, जिसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है. शुक्रवार को जीशान सिद्दीकी के कार्यालय में धमकी भरा फोन आया था. इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरफान खान की गिरफ्तारी रविवार को हुई है. नोएडा क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अरेस्ट किया है. एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को निर्मल नगर पुलिस को हैंड ओवर किया गया है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%