सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बाहर आग का तांडव, मंजर देख सहमे लोग

पंजाब

दीनानगर: दीनानगर में रात को ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण थाने के बाहर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां अचानक आग लगने के कारण जलकर राख हो गईं। जानकारी के अनुसार थाने के अंदर जगह की कमी के कारण पुलिस द्वारा जब्त दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने के बाहर नानोनंगल रोड पर सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल की दीवार के साथ सड़क किनारे खड़ा किया गया था, जहां पास में ही बिजली के ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। आग का मंजर देख लोग सहम गए।

रात करीब 8.45 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों के नीचे गिरने से जमीन पर उगी घास में आग लग गई। जिसके बाद आग ने पास में खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 से सूचना मिलते ही गुरदासपुर से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी दीनानगर भेजी गई। फायरमैन प्रदीप बाली, विजय कुमार, रोहित शर्मा आदि ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग की वजह से चार कारें पूरी तरह जल चुकी थीं। एस.एच.ओ. अमृतपाल सिंह ने बताया कि पास में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी और चिंगारियां नीचे घास पर गिरकर कारों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry