समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले सात विधायकों में से तीन विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को अयोध्या की गोसाईगंज सीट से विधायक अभय सिंह, अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश सिंह और रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय को सपा से निष्कासित कर दिया है. अखिलेश के एक्शन के बाद तीनों विधायकों की सदस्यता तो बच गई है और अब डेढ़ साल तक कोई खतरा नहीं है, लेकिन आगे का सियासी सफर आसान नहीं है.
राज्यसभा चुनाव 2024 के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को सपा से बाहर कर दिया है, जबकि राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
