अंतर धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक समावेशिता के प्रति संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने वाले एक अहम कदम के रूप में सामुदायिक विकास विभाग (डीसीडी) के प्रमुख डॉक्टर मुगीर खामिस अल खैली ने 2 अक्टूबर (गुरुवार) को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अबू धाबी स्थित प्रतिष्ठित बीएपीएस हिंदू मंदिर का दौरा किया. स्वामी ब्रह्मविहारी दास ने इस दौरान राष्ट्रपति अल नाहयान का आभार भी जताया.
स्वामी ब्रह्मविहारी दास ने इस विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और मंदिर का गहन भ्रमण कराते हुए प्रेम, शांति और सद्भाव की परियोजना के व्यापक दृष्टिकोण को भी साझा किया. यह दौरा संयुक्त अरब अमीरात के लंबे समय से चले आ रहे शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, अंतर धार्मिक संवाद और सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता के दीर्घकालिक मूल्यों पर चर्चा के लिए एक सशक्त मंच बना, जो देश की वैश्विक छवि को सहिष्णुता के प्रतीक के रूप में उभारता है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
