श्योपुर में करंट लगने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, बिजली लाइन के खंभे पर कर रहा था काम

मध्य प्रदेश

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। आपको बता दें कि युवक शनिवार की शाम को बिजली लाइन के खंभे पर काम कर रहा था इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, युवक के शव को लेकर गांव आ रही बिजली कंपनी की गाड़ी को युवक के परिजनों ने सड़क पर रोक लिया और चक्का जाम कर दिया।

आपको बता दें कि जमूद्री गांव का रहने वाला मृतक नवल सिंह कुशवाहा के परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा 5 साल से बिजली कंपनी में काम कर रहा है और शनिवार को लाइन ठीक करने के लिए गया था। इस दौरान उसे खंभे पर चढ़ा दिया गया और अचानक लाइट चालू कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry