मुंबईः महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा मालवन स्थित राजकोट किले में अपराह्न करीब एक बजे ढही। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ प्रतिमा के ढहने के वास्तविक कारण का पता लगाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिले में बीते दो-तीन दिनों में भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं।
पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे और क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर पिछले साल चार दिसंबर को प्रतिमा का अनावरण किया था। वह किले में आयोजित समारोहों में भी शामिल हुए थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
