श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क से एक सकून देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां रिमझिम फुहार के बीच मादा चीता गामिनी अपने शावकों के साथ मस्ती करती दिखी। बता दें कि सभी शावक करीब चार माह के हो गए हैं। ऐसे में अब सभी शावक अपनी मां से जंगल में रहने के गुर सीख रहे हैं। गामिनी भी अपने बच्चों पर खूब प्यार लुटा रही है।
हल्की फुहार के बीच जब गामिनी अपने शावकों के साथ मस्ती करते दिखी तो इस खूबसूरत पल को वन विभाग की टीम ने कमरे में कैद किया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%