शाजापुर में अंगदानी मनीषा राठौर को शहवासियों ने दी अंतिम विदाई

मध्य प्रदेश

शाजापुर। शाजापुर में अंगदानी मनीषा राठौर की शुक्रवार को अंतिम यात्रा निकाली गई। शहरवासियों ने गमगीन माहौल में अंतिम यात्रा के मार्ग पर फूल बिछाए और पार्थिव देह पर पुष्प वर्षा की। भाईदूज पर मनीषा और उनके पति भूपेंद्र मक्सी के पास सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए थे। उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा मनीषा को ब्रेन डेथ घोषित करने के बाद स्वजनों ने अंगदान करने का फैसला लिया। शुक्रवार को इंदौर में अंगदान किए गए और शनिवार को शाजापुर में अंतिम यात्रा निकाली गई।

अंतिम यात्रा में नगर में जगह-जगह विभिन्न समाजजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर मनीषा को अंतिम विदाई दी गई। राठौर परिवार द्वारा किए गए अंगदान को लेकर जमकर सराहना की जा रही है। इस शहरवासियों के लिए एक बड़ा प्रेरणादाई और सराहनीय कदम बताया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry