जालंधर : शहर में देर रात नगर निगम की बड़ी कार्रवाई की सूचना है। बताया जा रहा है कि नगर निगम की तरफ से देर रात कुछ दुकाने सील की गई हैं।
जानकारी अनुसार गुरु नानक पुरा फाटक के पास स्टेशनरी दुकानों के साथ नई बनी 3 दुकानों को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया है। हालांकि इस दौरान नगर निगम की टीम को काफी विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों की एक न सुनी और उक्त स्थानों को सील कर दिया गया। इस दौरान नगर निगम टीम के साथ पुलिस भी मौजूद थी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%