ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के सीमापार से फैलाए जा रहे आतंकवाद पर भारत के पक्ष को वैश्विक स्तर पर रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को दुनिया के कई देशों में भेजा रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के लिए रवाना हो गया, जबकि बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल खाड़ी देश के लिए निकल गया है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बैजयंत पांडा की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत में आतंकवाद को लेकर भारत का पक्ष रखेगा. यह दल पहले बहरीन जाएगा. जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में पाकिस्तान की ओर से की जा रही नापाक साजिश और आतंकवाद पर भारत के रुख के बारे में बताएगा. इन 2 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के अलावा कई अन्य प्रतिनिधिमंडल अपने-अपने मिशन में लगे हुए हैं और कई देशों का दौरा भी कर रहे हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad