सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली पर असम और बंगाल आमने-सामने है. दरअसल, शर्मिष्ठा पर आरोप लगाने वाले वजाहत खान को हिरासत में लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम बंगाल पहुंच रही है. सूत्रों के मुताबिक, एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में 3 अधिकारियों की एक टीम आज (बुधवार) गुवाहाटी से रवाना हुई. कोलकाता पहुंचने के बाद वे वजाहत खान को हिरासत में लेने के लिए कदम उठाएंगे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि वे इस संबंध में बंगाल सरकार से सहयोग के लिए आवेदन करेंगे.
वजाहत ने पुणे की लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था. उन्होंने गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शर्मिष्ठा को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%