शराबी का कारनामा, महज 20 रुपए के लिए रेहड़ी वाले का काट डाला …

पंजाब

लुधियाना  : चौड़ी स्थित एक रेहड़ी वाले से एक शराबी ने रुपए मांगे। रेहड़ी वाले ने रुपए देने से इंकार किया तो शराबी ने रेहड़ी वाले का दांतों से कान काट लिया। जिस कारण रेहड़ी वाले के कान का हिस्सा शरीर से अलग हो गया जिसमें रेहड़ी चालक घयल हो गया। पीड़त ने थाना डिवीज नबंर 3 की पुलिस को शिकायत दी।

ताजगंज निवासी रौकी ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर थाने की बैक साइड स्थित चौड़ी सड़क पर वह फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। गत रात्रि आरोपी गौरव नशे की हालत में उसकी रेहड़ी पर आया। गौरव से अत्याधिक शराब की गंध आ रही थी जिसने उसके साथ मारपीट करते हुए रुपए की मांग की। उसने रुपए देने से इंकार कर दिया तो गौरव ने बदामशी दिखाते हुए उसका कान काट लिया। जिस कारण उसके कान का नीचला हिस्सा शरीर से अलग हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने हमला करने वाले गौरव निवासी ताजगंद को गिरप्तार कर लिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry