दोराहा : लुधियाना-दिल्ली रेल मार्ग पर दोराहा के समीप देर शाम शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
हादसे की जानकारी देते हुए जी.आर.पी. चौकी दोराहा के प्रभारी ए.एस.आई. हिम्मत सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस को सरहिंद नहर के पास किमी संख्या 353-2824 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक ने काली निकर और नीली टी-शर्ट पहन रखी थी, उम्र करीब 38/40 साल थी और वह हुलिया से प्रवासी लग रहा है। दोराहा जी.आर.पी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल खन्ना के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ मृत व्यक्ति की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad