बिहार के औरंगाबाद में मशहूर आर्केस्ट्रा डांसर नेहा सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका नेहा सिंह दिल्ली की रहने वाली थी. पिछले 3 साल से वह औरंगाबाद के महुआ शाहिद मोहल्ला में बाबूलाल प्रसाद के मकान में किराए पर रह रही थी. उसके साथ उसका 10 साल का एक बेटा शिवांश और आर्केस्ट्रा में काम करने वाली अन्य लड़कियां भी वही रहती थी. उसका पति दर्पण पासवान भी उसके साथ ही रहता था.
पति किसी जरूरी काम के लिए अपने पैतृक गांव डिहरी गया हुआ था. आत्महत्या से पहले नेहा झारखंड के हरिहरगंज एक प्रोग्राम करके तकरीबन 3 बजे सुबह रुम पर लौटी थी. लौटने के बाद उसने अपने पति को फोन किया था. हालांकि, इस बीच उन दोनों की फोन पर ही किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसके बाद नेहा ने अपने पति को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी. इस बात को लेकर दर्णण काफी चिंतित था, लेकिन वह उस समय वहां मौजूद नहीं था.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
