वैभव सूर्यवंशी ने PM से की मुलाकात, इंग्लैंड जाने से पहले मोदी ने ऐसे बढ़ाया हौसला

बिहार

वैभव सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की. ये मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई. प्रधानमंत्री ने खुद इस बारे में अपने एक्स हैंडल से जानकारी दी. मोदी ने वैभव सूर्यवंशी के अलावा उनके माता-पिता से भी मुलाकात की. वैभव सूर्यवंशी का सेलेक्शन इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम में हुआ है. इंग्लैंड दौरे के लिए सेलेक्शन से पहले वो आईपीएल 2025 मेंं खेलते दिखे, जहां अपनी धमाकेदार पारी से उन्होंने नाम कमाया. प्रधानमंत्री से मुलाकात और बात के बाद ये माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी का मनोबल इंग्लैंड दौरे के लिए बढ़ा होगा.

PM मोदी ने वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर वैभव सूर्यवंशी से हुई मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के दौरान वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेटिंग स्किल्स की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो पूरे देश के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. पीएम मोदी ने वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की.

प्रधानमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को दी शुभकामनाएं

वैभव सूर्यवंशी को अभी इंग्लैंड दौरे पर जाना है. वो भारत की अंडर 19 टीम के साथ इंग्लैंड जाने वाले हैं. अंडर 19 टीम का इंग्लैंड दौरा 24 जून से शुरू होगा. प्रधानमंत्री ने इस इंग्लैंड दौरे और आगे आने वाले दूसरे टूर्नामेंट और सीरीज में बेहतर करने को लेकर वैभव सूर्यवंशी को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं वैभव सूर्यवंशी के साथ हैं.

आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाया नाम

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में धूम मचाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जमाया था. उस तूफानी शतक के साथ वैभव सूर्यवंशी ने कई बेमिसाल रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वो IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय तो बने ही साथ दुनिया में T20 में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने. वैभव सूर्यवंशी से वैसे ही खेल की दरकार अब भारत की अंडर 19 टीम को इंग्लैंड दौरे पर भी होगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry