वेटर को मोबाइल देकर होटल संचालक गया वाशरूम… फिर बोला कि चोरी करके भाग गया, मामला संदिग्‍ध

मध्य प्रदेश

जबलपुर। सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक को उसके वेटर ने चूना लगा दिया। संचालक का मोबाइल फोन और गल्ले में रखी नकदी लेकर गायब हो गया। कई दिन तक ढूंढने के बाद आरोपित वेटर अपने मामा के घर पर मिला। इस दौरान आरोपित ने मोबाइल के माध्यम से होटल संचालक के बैंक खाते से भी रुपये निकाल लिए। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है।

होटल में पहरेवा निवासी सौरभ वेटर था

खितौला बाजार के वार्ड नंबर 16 निवासी पंकज कुमार की सिहोरा रेलवे स्टेशन पर होटल है। उसकी होटल में पहरेवा निवासी सौरभ वाजपेयी वेटर था। 12 अगस्त को दोपहर में सौरभ ने होटल स्वामी पंकज से माेबाइल फोन मांगा। फोन देकर वह शौचालय चला गया। जब लौटा तो देखा कि सौरभ होटल में नहीं था। गल्ले में रखी 17 हजार रुपये भी गायब थे।

कई दिन तक पूछताछ के बाद पकड़ में आया

पूछताछ करने पर सौरभ आसपास कहीं नहीं मिला। कई दिन तक पूछताछ के बाद 24 सितंबर को सौरभ, ग्राम कुर्सी में अपने मामा के घर पर मिला। जहां, से उसे होटल संचालक पकड़कर खितौला थाने लेकर आया। पुलिस को सौंप दिया। जहां, जांच में पता चला कि आरोपित ने मोबाइल फोन के माध्यम से होटल संचालक के बैंक खाते से भी 27 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry