विवादों में Diljit Dosanjh का Chandigarh Concert, अब खड़ी हुई ये नई मुसीबत

पंजाब

चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की मुश्किल कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उनका कॉन्सर्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। Diljit Dosanjh का चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट लगातार विवादों में चल रहा है। अब इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया है। दरअसल, हाई कोर्ट में चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर कहा कि इसमें रात के समय ध्वनि प्रदूषण के तय मानकों का उल्लंघन किया है जिसके चलते उन्होंने शो के आयोजकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

चंडीगढ़ प्रशासन का कहना है कि पूरे शो के दौरान आवाज 75 डेसिबल से ज्यादा रही है। उधर, इस रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी लेने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। सोमवार को डिप्टी कमिश्नर को सौंपी गई रिपोर्ट में चंडीगढ़ प्रदूषण कंट्रोल कमेटी (CPCC) ने पाया कि समारोह के दौरान आवाज का स्तर 70 से 80 डेसिबल तक था जोकि नियमों का उल्लंघन है।

बता दें कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले 13 दिसंबर को हाईकोर्ट  निर्देश दिए थे कि समारोह में आवाज का स्तर 75 डेसिबल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर इसकी उल्लंघना की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको ये भी बता दें कि हाईकोर्ट ने उक्त आदेश रणजीत सिंह निवासी सेक्टर 23 की याचिका  के बाद जारी किए थे। इसी बीच हाईकोर्ट ने कॉन्सर्ट के बाद 18 दिसंबर तक नियमों की पालना की रिपोर्ट पेश करने के भी निर्देश दिए थे।

वहीं दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ का एक स्पष्टीकरण भी आया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ‘ नहीं,  मैंने कहा कि चंडीगढ़ के वेन्यू की दिक्कत थी। इसलिए जब तक चंडीगढ़ में सही वेन्यू नहीं मिलता, मैं यहां पर शो नहीं करूंगा। बस बात इतनी ही थी।” आपको बता दें कि उन्होंने इस पोस्ट को 20 मिनट बाद ही डिलीट भी कर दिया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *