विजिलेंस का भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकंजा, रंगे हाथों पकड़ा पटवारी

पंजाब

चंडीगढ़: पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान शुक्रवार को राजस्व हलका गांव जस्सियां, जिला लुधियाना में तैनात पटवारी अनिल नरूला को 25000 रिश्वत की मांग करने और लेने के दोष अधीन रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को मेजर सिंह निवासी न्यू अमर नगर, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त मुलजिम ने उसकी पैतृक जमीन के इंतकाल का 25 सालों का राजस्व रिकार्ड देने के बदले 25,000 रुपए की मांग की थी। इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद आर्थिक अपराध शाखा ( ई.ओ.डबल्यू.) लुधियाना यूनिट की विजिलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में उक्त दोषी के खिलाफ विजिलैंस ब्यूरो के थाना ई. ओ. डब्ल्यू. लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुलजिम को कल माननीय अदालत में पेश किया जायेगा और मामले की आगे कार्यवाही जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *