पंजाब मुख्यमंत्री मान ने आज कैबिनेट की अहम मीटिंग बुलाई। इस दौरान पंजाब सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। मीटिंग में पंजाब कैबिनेट ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया गया।
पंजाब सरकार ने किसानों की मांग पर लैंड पूलिंग पॉलिसी को औपचारिक रूप से वापस ले लिया है और आज कैबिनेट बैठक के दौरान लैंड पूलिंग पॉलिसी को रद्द कर दिया गया। इस प्रकार, अब लैंड पूलिंग नीति आधिकारिक रूप से रद्द हो गई है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने पिछले दिनों इस नीति को रद्द करने की घोषणा की थी। आपको यह भी बता दें कि किसानों द्वारा लगातार लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध किया जा रहा था। इसके बाद, पंजाब सरकार ने किसानों की मांग पर लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस ले लिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad