लद्दाख की राजधानी लेह में हुई हिंसा के बाद से ही जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लगातार निशाने पर हैं. एक दिन पहले वांगचुक के स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (एसईसीएमओएल) का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद आज शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
वांगचुक की गिरफ्तारी लेह हिंसा मामले में की गई है. सरकार ने इस हिंसा के लिए वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया है. एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वांगचुक स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख का एफसीआरए लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया. मंत्रालय की ओर से यह कार्रवाई संगठन के खातों में पाई गई कई तरह की कथित विसंगतियों पर आधारित थी, जिसमें स्वीडन से धन अंतरण भी शामिल था, और मंत्रालय ने इसे राष्ट्रीय हित के खिलाफ पाया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
