प्यार पर किसी का बस नहीं होता. यह तो कभी भी कहीं भी और किसी से भी हो सकता है. मध्य प्रदेश के खंडवा में भी एक महिला टीचर को अपने ही स्टूडेंट से प्यार हो गया. उसने छात्र से पूछा- विल यू मैरी मी (मुझसे शादी करोगे) ? छात्र ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन टीचर को बहुत बड़ा झटका लग गया. फिर टीचर ने दुखी होकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उस छात्र को हिरासत में ले लिया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.
घटना पुनासा चौकी क्षेत्र की है, यहां आईटीआई कॉलेज में पढ़ाने वाली 24 वर्षीय टीचर प्रिया यादव को अपने स्टूडेंट सपन यादव से प्यार हो गया था. सपन भी 24 साल का है. जब सपन ने शादी से इनकार कर दिया तो प्रिया को काफी दुख हुआ, उसने फिर शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगा लिया. सपन ने आसपास के लोगों की मदद से प्रिया को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad