लुधियाना: थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में 9 साल के नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नाबालिगा बच्ची की मां के बयान पर कार्रवाई की है। इंस्पैक्टर पaवन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
बच्ची का मैडीकल भी करवाया जा रहा है। बच्ची की मां ने बताया कि वह करीब 4 महीने पहले ही गांव से अपने पति के पास रहने के लिए आई है। उसने बताया कि बच्ची उसके पास सो रही थी और जब उसने देखा कि बच्ची बिस्तर पर नहीं है तो उसने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। ढूंढते हुए जब वह अपने पड़ोसी के घर गई तो उसे अपनी बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी बच्ची की हालत ठीक नहीं थी। इस पर उसने शोर मचाया।
इतनी देर में आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने नाबालिग को काबू कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द की काबू कर लिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad