लुटेरों के हौसले बुलंद, घर में घुस बुजुर्ग महिला को उतारा मौ’त के घाट

पंजाब

फिरोजपुर : फिरोजपुर में चोर लुटेरे, लुटेरे और गुंडा तत्वों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है और वह आए दिन चोरियों , स्नैचिंग और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । ऐसी ही लूट व हत्या की घटना फिरोजपुर रेलवे कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर में घटी है जहां पर अज्ञात लुटेरे एक करीब 60/ 62 वर्ष की महिला की गला घोंट कर हत्या करके फरार हो गए । घटना के समय घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस द्वारा हत्या की इस घटना को लेकर मृतका के बेटे सुखविंदर सिंह पुत्र अमरेश सिंह वासी क्वार्टर नंबर 462 ए, नजदीक बाल निकेतन स्कूल रेलवे कॉलोनी फिरोजपुर शहर के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि 5 अगस्त 2024 को वक्त करीब 12:55 पर वह अपने क्वार्टर पर रोटी लेकर आया तो उसने देखा कि क्वार्टर का ताला गायब था और बाहर से थोड़ी कुंडी लगी हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह कुंडी खोलकर क्वार्टर के अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी माता रणजीत कौर उम्र करीब 60/ 62 वर्ष बेड से नीचे फर्श पर उल्टे मुंह गिरी पड़ी थी और उसके गले में गांठ देकर सिर पर बांधने वाला परना (कपड़ा ) पड़ा हुआ था और कपड़े से उसका गला घोंट कर गांठ मारी हुई थी । शिकायतकर्ता मुद्दई के अनुसार ने जब उसनी अपने माता को सीधा करके चेक किया तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा अज्ञात हत्यारों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और अलग-अलग थ्यूरियों पर जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *