लगातार 11 FLOP देने वाले एक्टर को कैसे मिली 4 हजार करोड़ी फिल्म ‘रामायण’?

मनोरंजन

रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज में अभी एक साल से भी ज्यादा का वक्त बाकी है. लेकिन, फिल्म अभी से ही जमकर सुर्खियां बटोर रही है. फिल्मी गलियारों में ये चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं हाल ही में इसके असली बजट का खुलासा होने के बाद इसकी चर्चाओं ने और तूल पकड़ लिया है. हाल ही में मेकर्स ने बताया कि दो पार्ट में बन रही रामायण का बजट 4 हजार करोड़ रुपये है.

4 हजार करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही रामायण में रणबीर भगवान श्री राम की भूमिका में हैं, तो वहीं कन्नड़ स्टार यश रावण का किरदार निभाएंगे. वहीं इस पिक्चर में एक ऐसा अभिनेता भी दिखाई देगा जिसने कभी एक के बाद एक 11 लगातार फ्लॉप फिल्में दी थीं और उनका करियर ढलान पर चले गया था. ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि सुपरस्टार सनी देओल हैं, जिन्होंने गदर 2 से जबरदस्त वापसी की थी.

सनी ने दी थीं लगातार 11 FLOP

सनी देओल ने 80 और 90 के दशक में कई बार बॉक्स ऑफिस थर्राया था. फिर 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ से भी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई थी. लेकिन, फिर सनी को करियर में वो सफलता हासिल नहीं हुई जो गदर और उससे पहले मिला करती थी. लेकिन, उन्होंने फिल्मों में काम करना जारी रखा, हालांकि सफलता के लिए तरसते रहे. कुछ एक फिल्में सफल भी रहीं, लेकिन बाकी की फिल्में फ्लॉप हो गईं

2013 से 2022 के बीच इन 9 सालों में तो सनी की एक के बाद एक 11 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. इनमें ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘सिंह साब द ग्रेट’, ‘ढिश्कियाऊं’, ‘आई लव NY’, ‘घायल वन्स अगेन’, ‘पोस्टर बॉयज’, ‘यमला पगला दीवा फिर से’, ‘मोहल्ला अस्सी’, ‘भैयाजी सुपरहिट’, ‘ब्लैंक’ और ‘चुप’ शामिल हैं.

‘रामायण’ में निभाएंगे हनुमान जी का किरदार

सनी देओल ने साल 2023 में ‘गदर 2’ के जरिए अपनी खोई हुई पहचान हासिल कर ली थी. ये पिक्चर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर निकली थी. फिर अभिनेता के पास फिल्मों की लाइन लग गई. इसी बीच रामायण के मेकर्स ने भी उन्हें अप्रोच किया और फिल्म में हनुमान जी का किरदार ऑफर कर दिया. इसके लिए वो तुरंत राजी हो गए. सनी ने हाल ही में हनुमान जी का किरदार निभाना खुद के लिए बड़ा सम्मान बताया था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry