रोहित शर्मा-विराट कोहली नहीं बना पाएंगे ऑस्ट्रेलिया में रन, माइकल वॉन ने छिड़का जख्मों पर नमक

खेल

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. इन दोनों बल्लेबाजों का बल्ला खामोश है. ना बांग्लादेश के खिलाफ इन्होंने रन बनाए और ना ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों कुछ कर पाए, नतीजा अब दोनों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. अब विराट-रोहित के फैंस को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी करेंगे और रनों का अंबार लगाएंगे लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को ऐसा नहीं लगता. वॉन का मानना है कि उन्हें डर है कि विराट और रोहित ऑस्ट्रेलिया में भी फॉर्म में नहीं लौटेंगे.

वॉन का रोहित-विराट पर हमला

माइकल वॉन ने फॉक्स क्रिकेट पर बातचीत के दौरान कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को अगर जीतना है तो रोहित और विराट कोहली को बड़े रन बनाने होंगे और अपनी बेस्ट फॉर्म में वापस आना होगा. वॉन ने आगे कहा कि उम्मीद है कि ऐसा हो लेकिन उन्हें डर है कि ऐसा होगा नहीं. वॉन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में कंगारू गेंदबाजों के खिलाफ आपको सॉलिड टेक्निक और बेहतरीन सोच के साथ मैदान पर उतरना होता है.

विराट कोहली बड़ी दिक्कत में हैं…

माइकल वॉन ने आगे कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में हुई पिछली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया जीती, टीम ने जब गाबा में चेज़ किया तो उस वक्त विराट भी नहीं थे. ऑस्ट्रेलिया 32 सालों से गाबा में नहीं हारी थी लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि विराट कोहली के साथ ज्यादा प्रॉब्लम है. विराट ने जिस तरह से सैंटनर की फुलटॉस गेंद मिस की, वो विराट कोहली पहले जैसे नहीं लग रहे हैं.’

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry