रीवा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

मध्य प्रदेश

 रीवा में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रीवा के नेहरू नगर निवासी बृजेंद्र मिश्रा बुधवार रात को स्कूटी पर सवार होकर बाजार से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 11:00 बजे चोरहटा के निर्मल सिटी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक हवा में उछलकर सड़क से जा टकराया। जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद कार भी डिवाइडर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry