रायसेन में वन विभाग अलर्ट ड्रोन कैमरा डॉग स्क्वायड टीम सहित बाघ को पकड़ने रखा पिंजरा

मध्य प्रदेश

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के ग्राम दिमाड़ा में बाघ की दहशत बरकरार है। जिले भर के लगभग 55 वन कर्मी यहां डॉग स्क्वायड टीम के साथ हाथों में लाठियां लेकर पहुंचे। इसके बाद योजना बनाकर गोहिया नाले के नजदीक बाघ को पकड़ने पिंजरा लगाया गया है पिंजरे में बकरी को बांधा गया है। बाघ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पिंजरे में बकरी को बांध दिया है। ताकि जैसे ही टाइगर बकरी का शिकार करने वहां पहुंचे और पिंजरे में कैद हो जाए। मालूम हो कि बाघ का मूवमेंट पिछले 5 दिनों से यहां देखा जा रहा है।

वहीं आसपास के ग्रामीण भय के साये में जी रहे हैं। रविवार को सुबह से बाघ का रेस्क्यू चल रहा है लेकिन बाघ का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। अब वन कर्मी यहां डेरा डाले हुए हैं। वह सामूहिक रूप से भोजन भी करते देखे जा रहे हैं। रायसेन जिले से वनकर्मियों की टीम सुल्तानपुर, बाड़ी, बम्होरी, गौहरगंज, विवेका से रेस्क्यू जारी है और 55 वन कर्मी यहां पर मौजूद हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry