रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रायपुर-बलौदाबाज़ार नेशनल हाईवे खरोरा के पास भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई थी। किसी की सांसें थम गईं, तो कोई अपनों को तलाश रहा था।
घायलों को तत्काल रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) लाया गया… जहां उनका इलाज जारी है। यहाँ कई की हालत अब भी नाज़ुक बनी हुई है।
इस घटना की सूचना मिलते ही रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और एसपी लाल उमेद सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के उपचार की निगरानी की और मौके का जायज़ा लिया। धरसीवा विधायक अनुज शर्मा और आरंग विधायक खुशवंत साहेब भी मेकाहारा अस्पताल पहुँचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad