निवाड़ी: मध्यप्रदेश की धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर का आज से खुलने एवं बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी ओरछा में विराजमान राजा राम के दरबार के कपाट अब शारद पूर्णिमा के दूसरे दिन 18 अक्टूबर से सुबह प्रातः 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे राजभोग के बाद बंद होंगे और शाम को 7 बजे आरती के साथ कपाट खुलेंगे और 9:30 बजे रात्रि व्यारी के बाद भगवन शयन को जायेंगे।
बता दें कि यह परिवर्तन साल में दो बार मौसम के हिसाब से किया जाता है और यह परंपरा पिछले पांच सौ सालों से चली आ रही है। इस बदलाव से श्रदालुओं को भी सुविधा होती है राजशाही परंपरानुसार चैत्र पूर्णिमा से मंदिर सुबह 8 बजे खुलता है 12:30 बजे राजभोग के बाद मंदिर बंद होता है।
शाम को 8 बजे आरती के साथ मंदिर के पट खुलते है और रात्रि 10:30 पर शयन आरती के साथ पट बंद होते है। शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन से रामराजा सरकार के दर्शन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगे और शाम को 7 बजे से 9:30 बजे तक भक्तों को दर्शन मिलते हैं इसके बाद शयन को भगवान अयोध्या चले जाते है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
