राधा स्वामी डेरा ब्यास की ओर से एक और बड़ा ऐलान, Notification जारी

पंजाब

जालंधर: डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा अपने उत्तराधिकार की घोषणा के बाद एक और बड़ा फैसला लिया है।   राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा स. जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने के बाद अब डेरा ब्यास ने विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्र को शामिल करके संगठनात्मक ढांचे का पुनर्गठन किया है। भारत के सत्संग घरों के इंचार्ज  कर्नल जी.एस भुल्लर (रिटायर्ड) द्वारा इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी की गई है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक 3 जोनल सेक्रेटरी बनाए किए गए हैं, जिसमें सुनील तलवाड को जोन-1, अविराज सिंह को जोन-2 और गुरमिंदर सिंह को जोन-3 का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 3 जोन के लिए 18 स्टेट कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सुनील तलवाड़ और गुरमिंदर सिंह पहले से ही जोनल सेक्रेटरी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तीनों जोनल सेक्रेटरियों के अधीन आते क्षेत्र इस प्रकार हैं।

जोन- 1 के अधीन आते राज्य और शहर

जम्मू और कश्मीर (लद्दाख सहित), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब (लुधियाना, मानसा, मुक्तसर, संगरूर, मोहाली, पटियाला-ए और पटियाला-बी क्षेत्रों के सत्संग स्थलों को छोड़कर), उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से (बरेली और मुरादाबाद क्षेत्र शामिल हैं) और चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र।

जोन -2 के अधीन आते राज्य और शहर

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पंजाब के कुछ हिस्से (मोहाली, पटियाला-ए और पटियाला-बी क्षेत्र शामिल हैं)।

जोन -3 के अधीन आते राज्य

नेपाल, बिहार, दिल्ली, पंजाब (लुधियाना, मनसा, मुक्तसर और संगरूर क्षेत्र शामिल), उत्तर प्रदेश (बरेली और मुरादाबाद क्षेत्रों के सत्संग स्थलों को छोड़कर), झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य (अरुणाचल प्रदेश शामिल, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम), गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पांडिचेरी, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीयू।

दरअसलस, डेरों की सेवा के लिए संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यों के कोऑर्डिनेटर का ऐलान  किया गया है, जिसमें 3 जोन बनाए गए हैं। इस संबंध में  नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसके तहत जोन 1 में पंजाब की जिम्मेदारी डॉ. के.डी. सिंह, हिमाचल प्रदेश-1 की जिम्मेदारी मान सिंह कश्यप, हिमाचल प्रदेश-2 की जिम्मेदारी मनचंद चौहान, जम्मू-कश्मीर की वेद राज अंगुराना, उत्तराखंड  सचिन चोपड़ा और हरियाणा की जिम्मेदारी मुकेश तलवार को सौंपी गई है।

इसके अलावा जोन 2 में राजस्थान की जिम्मेदारी सीता राम चोपड़ा, मध्य प्रदेश मियांक सेठी और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी रवि पटनानी को दी गई है। जोन 3 में 9 कोर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इसके मुताबिक पामल कपूर पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अजीत पाल सिंह गबाड़िया को महाराष्ट्र 1, हितेन सेठी को महाराष्ट्र-2, प्रकाश कुकरेजा गुजरात, राजेश प्रुथी नेपाल, रफीक अहमद कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, आर. शंकर को आंध्र प्रदेश, लक्ष्मण टी नानवानी को तेलंगाना, हरीश मुंजाल को बिहार, झारखंड, सिक्किम का कोर्डिनेटर  नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *