राज्यसभा के पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले बीजेपी ने राज्यसभा में एक राजनीतिक बढ़त हासिल की है. बीजेपी ने अप्रैल 2022 के बाद पहली बार राज्यसभा में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. इन सदस्यों में राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत हुए तीन सदस्य भी शामिल हैं.
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने-अपने क्षेत्र में निपुण चार लोगों को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया था. जिसमें प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला सामाजिक कार्यकर्ता सी सदानंदन मास्टर और राजनीतिक इतिहासकार मीनाक्षी जैन शामिल है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
