राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने लीक रिकॉर्डिंग को सुनने के बाद कहा- सोनम का पूरा परिवार केस में शामिल है. अब इस मामले की सीबीआई जांच जरूर होनी चाहिए. तभी सारा सच सामने आएगा. उन्होंने मेघालय पुलिस की कार्रवाई पर भी सलाव उठाए. दरअसल, सिलोम जेम्स समेत कई आरोपियों को जमानत मिलने के बाद विपिन का ये बयान सामने आया है
विपिन ने कहा कि मेघालय पुलिस की जांच में कोई कमी रही होगी इसलिए इन्हें इतनी जल्दी जमानत दे दी गई. इस मामले की जांच सीबीआई को करनी चाहिए. विपिन ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम के साथ उसका पूरा परिवार मिला हुआ है और अब उसकी जमानत की कोशिशें चल रही हैं. राजा के भाई ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक कॉल रिकॉर्डिंग लीक होने से पता चला है कि सोनम अपने परिवार के साथ बातचीत कर रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
