राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 85 प्रतिशत झुलसा

राजस्थान

जयपुर की राजस्थान यूनिवर्सिटी में एक बड़ी वारदात घटी. यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र ऋतिक मल्होत्रा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. युवक को आनन-फानन में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि छात्र 85 प्रतिशत झुलस चुका है. वहीं प्रेम-प्रसंग में छात्र द्वारा खुद को आग लगाने की बात सामने आ रही है.

आग से गंभीर रूप से झुलसे छात्र की पहचान ऋतिक मल्होत्रा के रूप में हुई. ऋतिक दौसा जिले का रहने वाला है और राजस्थान यूनिवर्सिटी के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में पढ़ाई करता है. घटना की सूचना मिलने के बाद जयपुर पुलिस भी राजस्थान यूनिवर्सिटी पहुंची. पुलिस ने यूनिवर्सिटी में घटना को लेकर पूछताछ की.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry