फिरोजपुर : फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर राखी वाले दिन घटे भयानक हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान मंगा सिंह (32) निवासी गांव चूहड़ खलची के रूप में हुई है।
मृतक की एक बहन और तीन भाई थे। मृतक अपने पीछे 2 बेटियां और 2 बेटे छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगा सिंह अपने दोस्त के साथ दूसरे दोस्त से मिलने जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में गांव पीर बलौर के पास उनके मोटरसाइकिल की सामने से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है। वहीं मौते पर पहुंची पुलिस द्वारा परिवार के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
