जालंधरः विजीलैंस ब्यूरो द्वारा विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के मामले में अब रमन अरोड़ा व उनके रिश्तादरों के नाम पर दर्ज संपत्तियों की जांच ब्यूरों द्वारा शुरू की जाएगी।
विजीलैंस ब्यूरो ने बेनामी संपत्तियों को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है और कई कमर्शियल बिल्डिंगों के अलावा कई अन्य रिश्तेदारों के नाम पर बोल रही संपत्तियों को लेकर भी जांच का घेरा बढ़ने जा रहा है। पिछले अढ़ाई वर्षों के दौरान रमन अरोड़ा के रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। विजीलैंस ब्यूरो इस समय इस सारे प्रकरण में गहराई से जांच कर रहा है।
आप विधायक को लेकर विजीलैंस के पास अब कई लोग भी पहुंचने शुरू हो गए है जो उन्हें रमन अरोड़ा के बारे में जानकारियां दे रहे है। इसके अलावा रमन के रिश्तेदारों के बारे में भी पूरी जानकारी विजीलैंस द्वारा जुटा ली गई है। रिश्तेदारों के नाम पर बनी संपत्तियों को लेकर भी पूछताछ होगी और इन संपत्तियों को बनाने का स्त्रोत रिश्तेदारों से पूछा जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad