रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आने वाले जावरा फाटक से सेजावता फंटे तक बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पर पहलवान बाबा की दरगाह के सामने दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। आपको बता दें कि इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना रविवार रात की है रईस खान अपने 15 साल के बेटे अलफेज के साथ जावरा जा रहे थे। वहीं बापू नगर की तरफ से पियूष चौहान मोटरसाइकिल से आ रहा था तभी दोनों बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।
इस घटना में रईस खान और सामने की बाइक पर सवार पीयूष की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में मृतक रईस खान का बेटा अलफेज गंभीर रूप से घायल है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ,औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad