फिरोजपुर : भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीएसएफ ने फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घुसपैठिया भारतीय बॉर्डर में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।
बताया जा रहा है कि, बुधवार रात 2.30 बजे फिरोजपुर के ममदोट स्थित बीएसएफ पोस्ट लक्खा सिंह वाला में एक व्यक्ति पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। वहां मौजूद बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने फायरिंग के दौरान उसे मार गिराया। उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर है। इसे देखते हुए बीएसएफ ने सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%