पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है. ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इस हमले के विरोध में पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने भारत सरकार से पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने को कहा है. इसके अलावा उन्होंने वक्फ बोर्ड को भंग करने और जाति जनगणना पर कांग्रेस और भाजपा को आपस में मिला हुआ बताया है.
शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हरिद्वार में पत्रकारों से अपने मठ में बात की. वह बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा करने के बाद वापस हरिद्वार लौटे थे. उन्होंने पहलगाम हमले पर गुस्सा जताया और देश की केंद्र सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने को कहा. उन्होंने वक्फ बोर्ड और जाति जनगणना पर भी अपनी बात रखी.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
