पहाड़ी राज्यों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है. बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं में अलग-अलग राज्यों में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है. जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को भारी बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही हुई. कई नदियां उफान पर हैं. अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के आशियाने उजड़ गए हैं. 700 से ज्यादा घर बह गए हैं. वहीं घटना में 45 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ अभी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. ऐसे में जम्मू क्षेत्र के सभी स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया गया है.
भारी बारिश और बाढ़ के बाद छात्रों, टीचरों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. नसीम जावेद चौधरी ने यह आदेश जारी किया, जिसमें संस्थानों को निर्देश दिया गया कि जहां भी इंटरनेट कनेक्टिविटी हो. वहां कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास आयोजित की जाएं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad